ड्यूटी और मां का फर्ज एक साथ निभा रही महिला आरक्षक, थाने में काम के साथ 5 साल की बेटी की भी कर रही देख-रेख

Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2023 04:50 PM

female constable doing duty and mother s duty together

यह आरक्षक अपनी ड्यूटी के साथ साथ मां का फर्ज बखूबी निभा रही है...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर की एक महिला आरक्षक उन लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है जो अक्सर अपनी ड्यूटी से मुंह चुराकर भागते हैं। पुलिस महकमे में आरक्षक के पद पर पदस्थ उपासना यादव नाम की यह आरक्षक अपनी ड्यूटी के साथ साथ मां का फर्ज बखूबी निभा रही है।

दरअसल उपासना यादव अपनी 5 साल की बेटी को अपने साथ रखकर ड्यूटी करती हैं और अब यह बेटी भी पुलिस थाना में अपनी मां के साथ उसके काम में हाथ बंटाती है। पुलिस थाना इस बेटी के लिए अब परिवार बन गया है। शहर के सिविल लाइन थाना में पदस्थ यह महिला आरक्षक अपने दोहरे दायित्वों को लेकर महकमे में मिसाल बनी हुई है।

महिला आरक्षक उपासना यादव ने बताया है कि उनकी बेटी का नाम तनिष्का यादव है और वह 5 वर्ष की है और उसको वह अपने साथ जब साढ़े 4 माह की थी तब से साथ रखती है और थाने में ही बेटी की पढ़ाई खाना-पीना होता है। महिला आरक्षक की बेटी तनिष्का यूकेजी में पढ़ती है और वह सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल में रहती है। इसके बाद वह अपनी मां के साथ सिविल लाइन थाने आ जाती है और मां की ड्यूटी खत्म होने तक वह मां के साथ थाने में ही रहती है।

तनिष्का अपनी मां के साथ सिविल लाइन थाने में उनके काम में भी हाथ बांटती है, महिला आरक्षक उपासना यादव नवंबर 2022 से सिविल लाइन थाने में पदस्थ हैं। इसके पहले वह 3 साल सटई थाने और पुलिस कंट्रोल रूम में भी नौकरी कर चुकी हैं। वह अब सरकारी आवास में रहती हैं और उन्हें जब भी थाने के काम से फुर्सत मिलती है तो वह अपनी बेटी को थाने में ही पढ़ाती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!