एक गलती ने रंग में डाला भंग, बारातियों की ट्रैक्टर ट्रॉली में रखे पटाखों में लगी आग, 5 लोग झुलसे

Edited By meena, Updated: 19 May, 2022 12:46 PM

firecrackers kept in the tractor trolley of the wedding processions

मुरैना जिले के सबलगढ़ तहसील के लक्ष्मणपुरा गांव में बारात में बजाए जाने वाले पटाखों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दरअसल, बुधवार की रात एक शादी समारोह में बारातियों द्वारा चलाए जाने नावे पटाखों से दो बच्चों सहित 5 बराती झुलस गए। जानकारी के अनुसार...

मुरैना(जुनैद पठान): मुरैना जिले के सबलगढ़ तहसील के लक्ष्मणपुरा गांव में बारात में बजाए जाने वाले पटाखों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दरअसल, बुधवार की रात एक शादी समारोह में बारातियों द्वारा चलाए जाने नावे पटाखों से दो बच्चों सहित 5 बराती झुलस गए। जानकारी के अनुसार बारातियों के आतिशबाजी के दौरान साथ में चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में बारातियों के पटाखे रखे हुए थे।

PunjabKesari

आतिशबाजी के दौरान फोड़े गए पटाखों में से चिंगारी निकलकर ट्रैक्टर ट्रॉली में रखे पटाखों में जा गिरी जिससे पटाखों में विस्फोट हो गया और ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो बच्चों सहित 5 बाराती बुरी तरह झुलस गए। बाराती चिन्नोनी थाना क्षेत्र के जुगरुपुरा गांव से सबलगढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मण पुरा गांव में बारात लेकर पहुंचे थे। जहां आतिशबाजी के दौरान यह हादसा हुआ था जिसमें 2 बच्चों सहित 5 लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए सबलगढ़ अस्पताल लाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!