पूर्व मंत्री के श्रम मंत्री पर अवैध वसूली, अवैध कारोबार को संरक्षण देने के संगीन आरोप, कहा- निजी आवास से चलता है धंधा, मची हलचल

Edited By Desh Raj, Updated: 22 Apr, 2026 12:14 AM

former minister jai singh accuses labor minister of patronizing illegal business

छतीसगढ़ के कोरबा में सियासी पारा हाई है। यहां पर सियासत काफी गरमा चुकी है। पूर्व मंत्री जयसिंह ने श्रम मंत्री पर संगीन आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।  श्रम मंत्री पर अवैध कारोबारों को शह देने के आरोप लगाते हुए राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

(कोरबा) : छतीसगढ़ के कोरबा में सियासी पारा हाई है। यहां पर सियासत काफी गरमा चुकी है। पूर्व मंत्री जयसिंह ने श्रम मंत्री पर संगीन आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।  श्रम मंत्री पर अवैध कारोबारों को शह देने के आरोप लगाते हुए राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

सियासत अपने चरम पर देखी जा रही है । आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति खुलकर सामने आ गई है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बीच चल रही जुबानी जंग ने तूफान खड़ा कर दिया है। ये जंग अब बयानों से आगे बढ़कर गंभीर आरोपों तक पहुंच चुकी है और सार्वजनिक मंचों लड़ाई लडी जा रही है।

श्रम मंत्री पर सनसनीखेज आरोपों से हलचल

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बकायदा प्रेस वार्ता करके उद्योग मंत्री पर तसल्ली से हमला बोला है। उद्योग मंत्री और उनके करीबियों पर अवैध वसूली, कमीशनखोरी के साथ ही  रेत-कोयला के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप लगाकर हलचल मचा दी है।

जय सिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि जिले में चल रही कई गतिविधियों के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। सबसे बड़ा आरोप मंत्री लखनलाल देवांगन के निजी आवास को लेकर लगाया गया है। पूर्व मंत्री ने बड़ा दावा करते हुए खुलासा किया है कि इसी जगह से पूरे कथित नेटवर्क का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में रेत, कोयला और डीजल से जुड़े अवैध कारोबार बिना संरक्षण के संभव नहीं हैं।

लखनलाल देवांगन ने सिरे से आरोप नकारे

वहीं उद्योग मंत्री देवांगन ने इन सभी आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा ये सब राजनीतिक रूप से बदनाम करने की कोशिश है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!