पूर्व सैनिक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश बना खूनी संघर्ष

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Apr, 2026 09:13 AM

former soldier beaten to death old rivalry turns into

बैतूलः मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार घटना...

बैतूलः मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार को बरसाली गांव में हुई। मृतक की पहचान हमलापुर निवासी बाबूराव सातनकर के रूप में की गई है, जो वर्ष 2014 में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। 

जानकारी के मुताबिक बाबूराव अपने खेत पर पहुंचे थे, तभी उनका गांव के ही ओमप्रकाश यादव और उसके साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने लकड़ियों से हमला कर उनकी जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 

थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य नामजद आरोपियों और एक अज्ञात की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच 10 से 12 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो न्यायालय तक पहुंचा था। पुलिस का मानना है कि इसी पुराने विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमाटर्म कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!