डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौके पर मौत, एक घायल

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2020 01:12 PM

high speed bike collided with divider two died on the spot

मध्य प्रदेश के श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार 3 युवकों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 युवक गंभीर रुप से घायल हो गया...

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार 3 युवकों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते बाद में कोटा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार,  नोफिल, कय्यूम और सोनू बाइक पर सवार होकर जिला जेल के सामने मोर डूंगरी नदी पर बने पुल पर घूमकर अपने घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान जिला अस्पताल के सामने उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे नोफिल और कयाम खान की मौके पर ही मौत होत हो गई। जबकि सोनू गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से कोटा के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!