नशे के लिए एक ही सिरिंज से लिया इंजेक्शन, 8 युवक HIV पॉजिटिव

Edited By meena, Updated: 26 Aug, 2019 12:36 PM

injection taken from the same syringe for intoxication

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक साथ 8 मरीजों के एचआईवी पॉजीटिव होने का सनसनी फैल गई।दरअसल, यहां स्मैक लेने वाले आठ युवकों ने एक ही इंजेक्शन से अपनी नसों में लगातार कई दिनों तक इंजेक्शन लगाए। जांच में आठों को एड्स की पुष्टि हुई है...

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक साथ 8 मरीजों के एचआईवी पॉजीटिव होने का सनसनी फैल गई। दरअसल, यहां स्मैक लेने वाले आठ युवकों ने एक ही इंजेक्शन से अपनी नसों में लगातार कई दिनों तक इंजेक्शन लगाए। जांच में आठों को एड्स की पुष्टि हुई है। सभी युवक बड़ौदा तहसील के रहने वाले हैं। इसके बाद कई और मामले सामने आने की संभावना तेज हो गई।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, एड्स मरीजों के काउंसलर चन्द्रशेखर दुबे ने बताया कि जेल में शिविर लगाकर हमने कैदियों की जांच की थी। वहां स्मैक के एक आदी को जांच में एड्स निकला। उसकी काउंसलिंग में पता चला कि यह एक ही सिरिंज से कई युवक नशे का इंजेक्शन लगाते थे। जो आठ युवक इंजेक्शन लगाते थे उन सभी की जांच की तो आठों एड्स पीड़ित मिले। इनकी काउंसलिंग व इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि, श्योपुर, बड़ौदा व चन्द्रपुरा क्षेत्र के युवक लगातार नशे की जद में डूब रहे हैं। स्मैक के नशे को बढ़ाने के लिए युवक एविल का इंजेक्शन स्मैक के साथ मिलाकर नसो में लगा रहे हैं।एविल का इंजेक्शन एलर्जी, खुजली, इंफेक्शन व दवाओं के रिएक्शन के मरीजों को लगाया जाता है। इस इंजेक्शन से स्मैक का नशा कई गुना तेज हो जाता है। आदी युवक एक ही सिरिंज से इंजेक्शन लगाते हैं। नशेड़ियों को 10 रुपए का यह इंजेक्शन 50 रुपए में आसानी से मिल जाता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!