बकरीद के दूसरे दिन गाय का कटा सिर और मांस मिलने से हिंदू संगठनों में रोष! भारी तनाव, छावनी में बदला इलाका

Edited By meena, Updated: 30 May, 2026 03:29 PM

khandwa severed cow head and meat found in a stir

बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी दूर बढ़िया तुला गांव में गौवंश का सिर और मांस बोरी में मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में एक घर के बाहर रखी तीन बोरियों में गौवंश का सिर और मांस बरामद हुआ...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी दूर बढ़िया तुला गांव में गौवंश का सिर और मांस बोरी में मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में एक घर के बाहर रखी तीन बोरियों में गौवंश का सिर और मांस बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह 5 बजे 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की और अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह सर्चिंग कर रही हैं।

PunjabKesari

रात 10:30 बजे मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे गांव के कुछ लोगों को एक घर के सामने संदिग्ध बोरियां दिखाई दीं। लोगों के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भाग निकले। जांच करने पर एक बोरी में पशु का सिर और दो बोरियों में मांस भरा मिला।

घटना की सूचना पर मोघट थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेश धारवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद नगर पुलिस और रामेश्वर चौकी पुलिस भी पहुंची। एसपी अभिनव बारंगे भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हिंदू संगठनों का हंगामा, रासुका की मांग

घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गांव पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बजरंग दल के जिला संयोजक आदित्य मेहता ने कार्यकर्ताओं के साथ आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की मांग करते हुए उनका जुलूस निकालने की बात कही।

PunjabKesari

एसपी बोले: पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा 

एसपी अगम जैन ने कहा कि गौवंश मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मांस के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!