Edited By Desh sharma, Updated: 04 Feb, 2026 06:58 PM

मध्य प्रदेश के मुरैना से बवाल का जबरदस्त मामला सामने आय़ा है। दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और गांव में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जानकारी के मुताबिक महुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार हुए विवाद के बाद बुधवार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ।
मुरैना (रोहित शर्मा) मध्य प्रदेश के मुरैना से बवाल का जबरदस्त मामला सामने आय़ा है। दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और गांव में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जानकारी के मुताबिक महुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार हुए विवाद के बाद बुधवार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। दोनों तरफ से पथराव हुआ और मामला बिगड़ गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के लोगों को राउंडअप करके क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
राकेश और भोले का रास्ता रोककर बदमाश पंकज सखवार पर मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर जा रहे राकेश पुत्र जय सिंह तोमर और भोले पुत्र वीरेंद्र सिंह तोमर निवासी चांद का पुरा को रास्ते में रोककर बदमाश पंकज सखवार और उसके साथियों ने मारपीट की। इसके बाद पीड़ितों ने परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद बुधवार सुबह परिजन बदमाश के घर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर पत्थर बरसने लगे और गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पंकज सखवार पर पूर्व में भी लूट, चोरी और मारपीट के कई प्रकरण दर्ज
वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी पंकज सखवार पर पूर्व में भी लूट, चोरी, मारपीट व अन्य मामलों के कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महुआ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर के अनुसार घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। दोनों पक्षों को राउंडअप कर जांच जारी है।