Edited By Desh sharma, Updated: 04 Feb, 2026 06:37 PM

राजधानी भोपाल से एक बेहद मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां पर एक नाबालिग बच्चे ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली और इस हृदय विदारक घटना से सब हैरान रह गए।
भोपाल (इजहार खान): राजधानी भोपाल से एक बेहद मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां पर एक नाबालिग बच्चे ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली और इस हृदय विदारक घटना से सब हैरान रह गए। मोबाइल गेम की लत ने मासूम की जिंदगी छीन ली।
माता-पिता तेरहवीं से लौटे तो जिंदगी खत्म कर चुका था अंश
जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय छात्र अंश ने खुदकुशी कर ली। बच्चे के माता-पिता तेरहवीं में गए थे और जब वापिस लौट तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घर लौटने पर माता पिता ने बेटे को फंदे पर लटका हुआ पाया। इकलौते बेटे को इस तरह से देखते हुए उन पर पड़ाड़ टूट पड़ा और लाडले की मौत से परिवार बिखर सा गया। इस मौत से परिवार में मातम तो इलाके के लोग हैरान है।
अंश मोबाइल पर ब्ल्यू व्हेल गेम खेलने का आदी था
मृतक छात्र की पहचान अंश साहू के रूप में हुई है जो आठवीं कक्षा का छात्र था, अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पुलिस ने मृतक के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंश मोबाइल पर ब्ल्यू व्हेल गेम खेलने का आदी था, गेम में दिए गए किसी टास्क को पूरा करने के दबाव में छात्र के इस कदम को उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लिहाजा मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। यह मामला पिपलानी थाना इलाके का है। लिहाजा पुलिस ब्ल्यू व्हेल गेम एंगल से भी जांच में जुट गई है।