MP कांग्रेस में बड़ी टूट का संकट! पार्टी के 2 नेता दिल्ली रवाना हुए, विधायकों की बाड़ाबंदी की कवायद चालू

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jun, 2026 11:52 AM

mp congress faces a major split two party leaders depart for

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एमपी कांग्रेस विधायक दल में बड़ी टूट का खतरा मंडरा रहा है। यहां पार्टी में विधायकों की बाड़ाबंदी की कवायद चालू हो गई है। सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के दो नेता दिल्ली रवाना हुए...

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एमपी कांग्रेस विधायक दल में बड़ी टूट का खतरा मंडरा रहा है। यहां पार्टी में विधायकों की बाड़ाबंदी की कवायद चालू हो गई है। सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के दो नेता दिल्ली रवाना हुए है। जिनमें विधायक आरिफ मसूद और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी शामिल है।

दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना तीसरा उम्मीदवार भी उतार दिया है। बीजेपी ने महेश केवट का नाम घोषित कर दिया है। जिससे क्रास वोटिंग की आशंका बढ़ गई है। कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में एकजुट बनाए रखने के लिए विधायकों की बाड़ाबंदी की कवायद चालू हो गई है। इसके लिए कांग्रेस के दो नेता दिल्ली रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल के विधायक आरिफ मसूद और राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी दिल्ली गए हैं। दोनों नेता विधायकों को सुरक्षित रखने हेतु जरूरी व्यवस्थाएं करेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता अपने विधायकों को एकजुट बनाए रखने में जुटे हैं। पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई विधायक टूटे नहीं और न ही मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग हो। इसी वजह से कांग्रेस अपने विधायकों को ऐसे राज्य में भेजने की तैयारी कर रही है, जहां उसकी पूर्ण बहुमत वाली सरकार है, ताकि सभी विधायक एक साथ रह सकें और पार्टी की रणनीति मजबूत बनी रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!