नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय! जल्द हो सकती है घोषणा

Edited By meena, Updated: 29 Dec, 2019 11:27 AM

name of new bjp state president fixed announcement can be made soon

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय है। बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेता वर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह को दोबारा पार्टी की कमान संभालने की तैयारी में हैं। वहीं सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश के...

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय है। बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेता वर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह को दोबारा पार्टी की कमान संभालने की तैयारी में हैं। वहीं सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश के भाजपा नेता इस बात का विरोध कर रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, वर्तमान भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी ने उनके नेतृत्व में बहुत कम अंतर से विधानसभा चनाव हारा है लेकिन लोकसभा चुनाव में पूरी बाज़ी पलट गई। लोकसभा में 29 में से 28 सीटों पर पार्टी ने कब्जा किया। पार्टी ने नेताओं ने उनके नेतृत्व को चुनौती भी दी। अब दोबारा से पार्टी अध्यक्ष की कबायद में उनका नाम शुमार है और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संघ ने उन्हें हरी झंडी भी दे दी है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि 15 जनवरी तक नाम की घोषणा की जा सकती है। लेकिन उनको दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कई दिग्गज नेता विरोध भी कर रहे हैं। इनमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी राकेश सिंह के नाम पर सहमति नहीं जताई है हालांकि उन्होंने किसी और के नाम की पेशकस भी नहीं की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!