MP उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- भाजपा के प्रत्याशी लगभग घोषित, कमलनाथ के भांडेर दौरे पर कसा तंज

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 05 Oct, 2020 11:50 AM

narottam mishra attacked kamal nath

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांडेर दौरे को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ भांडेर जा रहे हैं उनका स्वागत है, लेकिन चुनावी कार्यक्रमों के दौरान जो शासन-प्रशासन और  हाईको ...

भोपाल (प्रतुल पाराशर): पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांडेर दौरे को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ भांडेर जा रहे हैं उनका स्वागत है, लेकिन चुनावी कार्यक्रमों के दौरान जो शासन-प्रशासन और हाईकोर्ट का निर्णय है सबको मानना होगा। कांग्रेस के मौन प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में बढ़े दुष्कर्म की रिपोर्ट पर धरने प्रदर्शन कर रही है, चिल्ला-चिल्लाकर झूठ बोल रहे हैं।
 


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में बढ़ रहे रेप के मामलों को लेकर कहा है कि हम दोषियों के खिलाफ हर हाल में सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। बिसाहुलाल के वायरल हो रहे पोस्ट को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सब कांग्रेस के द्वारा फैलाया जा रहा है, फेक न्यूज़ है, भाजपा के प्रत्याशी लगभग घोषित हो चुके हैं, सूची में कोई देरी नहीं की जा रही। हमारा संकल्प प्रदेश का विकास, किसान विकास, रोजगार देने का है, संकल्प है यह हमारा और हम लगातार इसे पूरा करते रहेंगे। कांग्रेस हर चुनाव में झूठ बोलती है, और अब प्रचार के समय घर-घर जाकर झूठ बोलेंगे। कांग्रेस को अपना काम लेकर जनता के बीच जाना चाहिए, हमारी बुराई करने से कोई फायदा नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!