MP में रेत माफिया का आतंक,वन विभाग की टीम पर पथराव, कई कर्मचारी घायल, डंपर छुड़ाया

Edited By Desh sharma, Updated: 13 Jan, 2026 04:38 PM

sand mafia terror in sheopur forest department team pelted with stones

जिला श्योपुर में रेत माफियाओं का किस कदर आतंक हैं इसकी पता इस बात से लगाया जा सकता है कि   रेत माफियाओं ने केवल डंपर छुड़ाया बल्कि सरकारी वाहनों पर पथराव करके तोड़फोड़ भी कर दी।

श्योपुर (जेपी शर्मा): जिला श्योपुर में रेत माफियाओं का किस कदर आतंक हैं इसकी पता इस बात से लगाया जा सकता है कि   रेत माफियाओं ने केवल डंपर छुड़ाया बल्कि सरकारी वाहनों पर पथराव करके तोड़फोड़ भी कर दी।

जिले के वीरपुर में रेत माफियाओं का ये आतंक देखने को मिला है। वन विभाग की टीम पर उस समय हमला हो गया जब वह रेत के डंपर को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। चंबल की रेत से भरे डंपर को रेत माफियाओं जबरन छुड़ाया और शासकीय वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इस वारदात में कुछ कर्मचारियों को भी मामूली चोट भी आई है.

दरसअल ये घटना रविवार की है जो मुरैना श्योपुर रोड़ पर गौशाला के पीछे श्यामपुर क्षेत्र में हुई. फॉरेस्ट गेम रेंज ऑफिसर दीपक शर्मा ने बताया कि वह गश्त कर रहे थे और गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि रेत से भरा डंपर जा रहा है. उन्होंने टीम के साथ डंपर का पीछा किया और उसे रोकने की काफी कोशिश की। डंपर चालाक फरार हो गया।

इसके बाद मुरैना जिले के पांच आरोपी हेमेंद्र रावत, रविंद्र रावत, छोटे रावत, हरकेश रावत और धारा सिंह रावत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वन विभाग की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डंपर को रेत माफिया जबरन छुड़ा कर ले गए और वन विभाग की वाहनों में तोड़फोड़ भी की । इस दौरान वन विभाग की टीम को मामूली चोट भी आई है.

इस वारदात के बाद वन विभाग की टीम वीरपुर थाने में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वीरपुर थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 132 और 324 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।  प्रशासन ने साफ कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और अवैध खनन व परिवहन में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!