MP में चरम पर अपराध, सराफा व्यापारी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 11 Apr, 2019 08:59 AM

sarabha trader shot dead outside the house

प्रदेश में अपराध चरम पर हैं। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर अपराधी दिनदिहाड़े हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला चौधरी कॉलोनी क्षेत्र का है जहां बदमाशों ने बुधवार रात करीब 9 बजेबदमाशों ने डायमंड ज्वेलर्स के संचालक अनिल सोनी की गोली...

मंदसौर: प्रदेश में अपराध चरम पर हैं। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर अपराधी दिनदिहाड़े हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला चौधरी कॉलोनी क्षेत्र का है जहां बदमाशों ने बुधवार रात करीब 9 बजेबदमाशों ने डायमंड ज्वेलर्स के संचालक अनिल सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके घर के बाहर ही सीने और पीठ पर छह गोलियां दागी, जिससे सोनी अचेत हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोलीकांड की खबर से शहर भर में हड़कंप मच गया है। लोकसभा चुनाव सिर पर है और आचार संहिता लागू है और पुलिस पहले से ज्यादा चौकन्नी है और चेकिंग अभियान भी चला रही है ऐसे में सरेआम हत्या का मामला सामने आया प्रशासन पर सवालिय निशान खड़ा करता है।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, वारदात के समय सोनी घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने सोनी पर गोलियां बरसा दी। सोनी पर एक के बाद एक कर छह फायर किए और सीने और पीठ पर गोली मारी। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और फिर देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सोनी के पिता ने आरोप लगाया कि इस मौत के जिम्मेदार यहां के पूर्व एसपी मनोज कुमार और लाला पठान हैं।

PunjabKesari

एसपी ने ही सोनी पर पहले हुए हमले के बाद मिली सुरक्षा को वापस ले ली थी। सोनी के पिता ने आशंका जताई कि लालाओं से चल रहे विवाद के चलते उसके बेटे की हत्या हुई है। सोनी को फेसबुक पर भी धमकी मिली थी। फिलहाल पुलिस सोनी के पिता के ब्यानों के आधार पर जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!