Video: सिंधिया ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, प्रभात झा और शिवराज सिंह रहे साथ

Edited By meena, Updated: 13 Mar, 2020 05:40 PM

भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नेता...

भोपाल: भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव मौजूद रहे।भाजपा में शामिल होने के महज दो दिन बाद मध्य प्रदेश से सिंधिया को राज्यसभा के लिए प्रत्याशित घोषित कर दिया। कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

PunjabKesari

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया तो भाजपा ने सुमेर सिंह सोलंकी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आज मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। पार्टी ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया था।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सिंधिया के पर्चा दाखिला के दौरान बंगलूरू में रूके बागी विधायकों के भोपाल पहुंचने की संभावना थी। लेकिन वे नहीं पहुंच पाए। इन सभी के शाम तक विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने की संभावना जताई जा रही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!