SDM की प्राचार्य को कड़ी फटकार,बोली- जिस तरह तुम्हारी हरकतें हैं उससे लगता है स्कूल तुम्हारे पिताजी का है

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Jul, 2026 03:54 PM

sdm severely reprimands the principal

गुना में निरीक्षण करने पहुंचीं एसडीएम का एक वीडीयो आजकल वायरल हो रहा है जिसमें वो फटकार लगाती हुई दिखाई दे  रही हैं।

गुना (मिसबाह नूर):गुना में निरीक्षण करने पहुंचीं एसडीएम का एक वीडीयो आजकल वायरल हो रहा है जिसमें वो फटकार लगाती हुई दिखाई दे  रही हैं। गुना जिले के बमौरी क्षेत्र में फतेहगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं एसडीएम शिवानी पांडे द्वारा प्राचार्य को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

एसडीएम शिवानी पांडे सांदपनी विद्यालय फतेहगढ़ परिसर में जांच करने पहुंची थीं

दरअसल, एसडीएम शिवानी पांडे सांदपनी विद्यालय फतेहगढ़ परिसर में जलभराव और कथित अतिक्रमण की शिकायतों की जांच के लिए मौके पर पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य भगवत प्रसाद और एसडीएम शिवानी पांडे में बातचीत के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

जिस तरह की तुम्हारी हरकतें हैं, मुझे लगता है स्कूल तुम्हारे पिताजी का है-SDM

सामने आए वीडियो में एसडीएम शिवानी पांडे प्राचार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए कह रही हैं कि स्कूल की सबसे बड़ी समस्या प्राचार्य खुद हैं और यदि उनका यहां से ट्रांसफर करा दिया जाए तो सारी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। उन्होंने प्राचार्य को फटकार लगाते हुए यहां तक कह दिया कि "जिस तरह की तुम्हारी हरकतें हैं, मुझे लगता है स्कूल तुम्हारे पिताजी का है।" वीडियो में उन्हें प्राचार्य को ही विद्यालय की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराते और स्थानांतरण की बात कहते सुना जा सकता है।

वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम शिवानी पांडे ने मामले की जानकारी  देते हुए कहा कि प्राचार्य भगवत प्रसाद ने कलेक्टर को अतिक्रमण के संबंध में गलत और भ्रामक जानकारी दी थी, जिसके कारण उन्हें खुद मौके पर जाना पड़ा और लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने प्राचार्य को फटकार लगाई। प्राचार्य का दायरा विद्यालय तक सीमित है, लेकिन उन्हें पूरा क्षेत्र संभालना होता है। लिहाजा ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!