CAA और NRC के खिलाफ भोपाल में छात्रों ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन

Edited By meena, Updated: 23 Dec, 2019 10:04 AM

students perform in unique style against caa and nrc in bhopal

NRC और CAA का  देश भर में विरोध किया जारी है। मध्य प्रदेश में भी बहुत से जिलों में विभिन्न संगठनों द्वारा इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अन्य राज्यों में हिंसा और उग्र प्रदर्शनों को देखते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन ने धारा 144 लागू कर...

भोपाल(इज़हार हसन खान): NRC और CAA का  देश भर में विरोध किया जारी है। मध्य प्रदेश में भी बहुत से जिलों में विभिन्न संगठनों द्वारा इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अन्य राज्यों में हिंसा और उग्र प्रदर्शनों को देखते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। सभी तरह के धरने प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन भोपाल के युवाओं ने धारा 144 का उल्लंघन किए बिना ही विरोध दर्ज कराने का अनोखा तरीका निकाला।

PunjabKesari

दरअसल रविवार रात शहर के कई युवा वीआईपी रोड पर जमा हुए और उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर CAA और NRC के विरोध के संदेश लिखे थे। यह युवा दस-दस मीटर एक दूसरे से दूर वीआईपी रोड के पाथवे  पर खड़े होकर शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे। सड़क से गुज़रने वाला हर शख्स इन्हें देख हैरान था।

PunjabKesari

यह विरोध प्रदर्शन किसी संगठन द्वारा नहीं किया गया। बल्कि छात्रों और शहर के युवाओं ने यह प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे छात्रों ने बताया कि, ''हम यहां नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए आए हैं। यह कानून हमारे संविधान के खिलाफ है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में पुलिस द्वारा जामिया और अलीगढ़ विवि के छात्रों के साथ की गई बर्बरता का भी विरोध करते हैं। संविधान ने हमें विरोध करने का अधिकार दिया है। पुलिस और प्रशासन लाठियां बरसा कर हमारी आवाज़ दबा नहीं सकता।''

 

PunjabKesari

शहर के इन युवाओं ने शांति के साथ अपनी बात को अनोखे तरीके से रखने की मिसाल पेश की है। उनका कहना है कि वह हिंसा के सख्त खिलाफ हैं। इसलिए कानून के दायरे में रहकर इस तरह अपना विरोध दर्ज कराने आए हैं।

PunjabKesari

एक ओर कई शहरों में विरोध प्रदर्शन के दौरान ऐसे हालात देखने को मिले जहां प्रदर्शनकारियों की जान तक चली गई। शहर के इन युवाओं द्वारा किया गया यह प्रदर्शन अन्य लोगों के लिए एक मिसाल बन सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!