भारी पड़ी टीचर्स को चालाकी, E -अटेंडेंस लगाकर स्कूल से हुए गायब, औचक निरिक्षण में खुली पोल, निलंबन की गाज

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Jul, 2026 09:03 PM

teachers suspended after marking e attendance and then disappearing from school

मध्य प्रदेश के खंडवा में औचक निरीक्षण के दौरान दो अलग अलग स्कूल में गायब मिले शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एक शिक्षक को निलंबित किया गया है तो वहीं दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खंडवा(मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा में औचक निरीक्षण के दौरान दो अलग अलग स्कूल में गायब मिले शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एक शिक्षक को निलंबित किया गया है तो वहीं दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दरअसल खंडवा कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर जिले में स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण का अभियान शुरू किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित दल ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने पर एक प्राथमिक शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया, वहीं एक प्रधान पाठक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

निरीक्षण में मिले 2 शिक्षक अनुपस्थित

जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि गठित दल द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। शेरसिंह मौर्य  शिक्षक, प्राथमिक शाला निशानिया और सुधीर उइके  प्रधान पाठक, पीएम श्री स्कूल सुलगांव।

प्राथमिक शिक्षक  शेरसिंह मौर्य ने ई-अटेंडेंस लगा ली थी, लेकिन उसके बाद वे स्कूल से अनुपस्थित हो गए थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।वहीं पीएम श्री स्कूल सुलगांव के प्रधान पाठक श सुधीर उइके के विरुद्ध भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी  बलवंत पटेल ने कहा कि शासकीय स्कूलों में नियमित पढ़ाई और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार किए जाएंगे।  ड्यूटी में लापरवाही और ई-अटेंडेंस में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!