Edited By Desh Raj, Updated: 15 Feb, 2026 04:26 PM

छतीसगढ़ में मिड डे मील योजना को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस योजना को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार मिड-डे मील स्कीम को बंद करने के प्लान पर काम कर रही है।
(रायपुर): छतीसगढ़ में मिड डे मील योजना को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस योजना को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार मिड-डे मील स्कीम को बंद करने के प्लान पर काम कर रही है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने BJP राज्य सरकार पर ये गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं। वंदना राजपूत ने कहा है कि पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से बच्चों को पौष्टिक खाना नहीं मिल रहा है, जिससे भाजपा सरकार के मंसूबे साफ जाहिर हो रहे हैं।
कुक यूनियन हड़ताल पर लेकिन सरकार को नहीं कोई परवाह-राजपूत
वंदना राजपूत ने बडा आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार सिस्टमैटिक तरीके से मिड-डे मील स्कीम को बंद करने की कोशिश कर रही है। स्कूलों में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वंदना राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुक यूनियन राज्य में हड़ताल पर चली गई है, और इस दौरान दो महिलाओं की तो जान भी चली गई है। इस बात से सरकार की गंभीरता का पता चलता है कि वो इस बारे में कितनी संवेदनशील है। महिलाओं की समस्याओं और दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार कोई उपाय नहीं कर रही है।
कांग्रेस की प्रवक्ता ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुक यूनियन के साथ सरकार कोई सकारात्मक बातचीत करने की कोशिश नहीं कर रही है। सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता की वजह से से मिड-डे मील योजना पर संकट छा गए हैं। राज्य के गरीब और पिछड़े तबके के बच्चे इससे प्रभावित हो रहे हैं और पढ़ाई से भी दूर हो रहे हैं।वंदना राजपूत ने कहा कि करीब 40 दिनों से इस योजना पर संकट छाए है, ये एक गंभीर विषय है। सरकार को इस बारे में दखल देना चाहिए।