CM के इस बयान ने उड़ाई पुलिस अधिकारियों की नींद, मचा हड़कंप

Edited By suman, Updated: 24 Dec, 2018 05:16 PM

this statement of cm stooped to sleep for police officers

सीएम कमलनाथ के ट्रांसफर वाले बयान के बाद पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यालय की आठ शाखाओं में लंबे समय से जमे स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी और एआईजी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर होना तय माना जा रहा है।

भोपाल: सीएम कमलनाथ के ट्रांसफर वाले बयान के बाद पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यालय की आठ शाखाओं में लंबे समय से जमे स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी और एआईजी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर होना तय माना जा रहा है।

PunjabKesari

सीएम बनने के बाद कमलनाथ ने पुलिस मुख्यालय में अपनी पहली बैठक में कहा था कि 'जो अधिकारी लंबे समय से जमे हुए हैं, उनका जल्द ट्रांसफर किया जाएगा'। इस ऐलान के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यालय में बैठे आठ शाखाओं के प्रमुखों के ट्रांसफर होना तय हैॉ। डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने पुलिस मुख्यालय में होने वाले फेरबदल को लेकर सूची भी लगभग तैयार कर ली है। सीएम की हरी झंडी मिलते ही पुलिस अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 

PunjabKesari


इन शाखाओं में ट्रांसफर होना तय

  • प्लानिंग शाखा
  • एडमिन शाखा
  • एडमिन शाखा
  • इंटेजिलेंस शाखा
  • सीआईडी शाखाप्रबंध शाखा
  • रेलवे शाखा
  • नारकोटिक्स शाखा
  • पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन
     

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!