केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने की आदिवासी हमले की निंदा, कमलनाथ सरकार को बताया किसान विरोधी

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2019 01:34 PM

union minister kulaste condemned tribal attack

सिवनी जिले के धनौरा व पिपरिया में पहुंचे केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को आदिवासियों व किसानों का विरोधी बताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते सरकार द्वारा दिए गए प्रमाण पत्रों को फर्जी करार दिया...

सिवनी: सिवनी जिले के धनौरा व पिपरिया में पहुंचे केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को आदिवासियों व किसानों का विरोधी बताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते सरकार द्वारा दिए गए प्रमाण पत्रों को फर्जी करार दिया तथा मध्य प्रदेश सरकार ने किसान ऋण माफी योजना को लेकर किसानों के साथ धोखा किया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, भाजपा द्वारा धनौरा व पिपरिया में चलाए जा रहे महासदस्यता अभियान में शामिल होने के बाद रविवार रात अल्प प्रवास पर सिवनी सर्किट हाऊस पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, किसानों व लोगों से मुलाकात की। यहां स्थानिय लोगों ने सिवनी तहसील में वर्ष 2018 में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने फसल बीमा की राशि दिलाने व शिकारा से रामटेक तक नई रेलवे लाइन बिछाने को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। कुलस्ते ने क्षेत्र की दोनों मांगों पर जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दिए गए ऋण माफी प्रमाण पत्रों को फर्जी बताते हुए कहा कि किसान परेशान हैं। किसानों को सहायता मिलनी चाहिए। यदि किसानों को सहायता राशि नहीं दी गई तो प्रदेश में भाजपा आंदोलन करेगी। वहीं बुरहानपुर में वन अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी के विरोध में गोली चलाने से आदिवासियों के घायल होने की घटना की निंदा की। केन्द्रीय मंत्री ने इस ज्यादती के लिए कमलनाथ सरकार को जिम्मेदार बताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!