BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान- जो इस्तीफा देकर आए हैं वही चुनाव लड़ेंगे

Edited By Vikas kumar, Updated: 07 Sep, 2020 04:44 PM

vd sharma big statement only those who have resigned will contest

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वी डी शर्मा ने प्रदेश में होने जा रहे उप चुनाव में 27 की 27 सीटें जीतने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस से इस्तीफा दे करके आए हैं वहीं चुना ...

कटनी (संजीव वर्मा): बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वी डी शर्मा ने प्रदेश में होने जा रहे उप चुनाव में 27 की 27 सीटें जीतने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस से इस्तीफा दे करके आए हैं वहीं चुनाव लड़ेंगे।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Katni, BJP state president VD Sharma, Congress, BJP, by-elections, pro-Scindia MLAs

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद वीडी शर्मा आज कटनी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए अनेक सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अपने काम के आधार पर जो चार-पांच महीने में शिवराज सिंह चौहान ने काम किया, उसके नाम पर वोट मांगेगी, और 15 महीने में कांग्रेस ने जो प्रदेश को बर्बाद किया वह जनता के सामने है। उसके आधार पर मैं बहुत विश्वास के साथ कहता हूं कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 27 की 27  सीटें जीतेगी। नेचुरल है जो लोग इस्तीफा दे करके आए हैं नेचुरली वो चुनाव लड़ेंगे। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन इसकी विधिवत घोषणा और विधिवत पद्धति के आधार पर ही होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!