इंदौर में यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, विपिन वानखेड़े समेत कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
Edited By meena, Updated: 13 Dec, 2025 07:12 PM

इंदौर में बढ़ती नशाखोरी और अन्य मांगों को लेकर किए गए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कार्यालय के घेराव और उग्र प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस और...
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में बढ़ती नशाखोरी और अन्य मांगों को लेकर किए गए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कार्यालय के घेराव और उग्र प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है।
दरअसल, सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए जब कार्यकर्ता बेरिकेडिंग पर चढ़ गए और कलेक्टर कार्यालय में घुसने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा और लाठीचार्ज भी किया गया था।

वही इस मामले में पंढरीनाथ थाना पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, यूथ कांग्रेस नेता अमित पटेल, एनएसयूआई के अमन पटवारी, निखिल वर्मा, दानिश खान सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाने के प्रधान आरक्षक की शिकायत पर की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर बिना अनुमति लाउड, डीजे का उपयोग करने, मुख्य मार्ग पर आमजन का रास्ता रोकने और उग्र प्रदर्शन कर सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप हैं।
Related Story

मेरे पिता कट्टर कांग्रेसी थे,वो संघ शाखा में जाने पर बोलते थे कि तू गांधी हत्यारों के पास जा...

इंदौर पहुंचे अजय देवगन, बोले- यहां आना हमेशा अच्छा लगता है, स्वच्छता की जमकर की तारीफ

Digital Arrest Scam: इंदौर में ATS अधिकारी बनकर 1 करोड़ 15 लाख की साइबर ठगी, बुजुर्ग दंपति शिकार

इंदौर में शराब दुकानों की ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू, 663 करोड़ के मुकाबले 452 करोड़ की बोली

खामनोई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का प्रदर्शन, मस्जिद के बाहर देर रात उमड़ी भीड़

कॉकरोच और गंदगी से भड़के राज्यपाल, खाना ठुकराया, डिप्टी कलेक्टर समेत 6 को नोटिस

क्या राहुल गांधी कर गए कमलनाथ मॉडल का अंत, ये बातें बता रही कांग्रेस के आगे का प्लान, इन चेहरों के...

भाजपा नेता के बेटे की गुंडई! सिगरेट के धुआं उड़ाने पर हुआ विवाद, सिख समाज के नाबालिगों को बेरहमी से...

MP कांगेस का बड़ा फैसला, बड़े स्तर पर प्रदेश सचिव और महामंत्रियों की नियुक्ति, कई दिग्गज नाम शामिल

कांग्रेस के मुस्लिम विधायक की मांग को मंत्री गोविंद का समर्थन, गाय को राष्ट्रपशु बनाने की मांग पर...