उमा भारती की बहू पर टिप्पणी पर बवाल! समर्थकों ने घर में गोबर फेंका, आरोपी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2026 07:17 PM

controversy erupts over comments made about uma bharti s daughter in law

भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू के साथ अभद्र टिप्पणी को लेकर तकरार विवाद में बदल गई और मामला इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी...

टीकमगढ़ : भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू के साथ अभद्र टिप्पणी को लेकर तकरार विवाद में बदल गई और मामला इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। आरोप है कि उमा भारती की बहू और टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष उमिता सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर उमा भारती व पूर्व विधायक राहुल लोधी के समर्थकों ने एक युवक के घर को घेरकर जमकर नारेबाजी की और वहां मौजूद लोगों गोबर फेंका, तो वहीं दूसरे को जिला अस्पताल में दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

PunjabKesari

टीकमगढ़ के रहने वाले रूपेश जैन के घर पर उमा भारती के भतीजे पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी के समर्थकों ने गोबर फेंककर रूपेश पर कार्यवाही की मांग की। वहीं डीपी राजपूत नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी लगते ही रूपेश के घर भारी पुलिस बल पहुंचा और मामले को शांत करवाया।

PunjabKesari

दरअसल, उमा भारती के समर्थकों का आरोप है कि रूपेश जैन ने टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष उमिता सिंह व उमा भारती की बहू पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके चलते उमा भारती के समर्थकों के साथ उनके भतीजे राहुल लोधी अनंतपुरा निवास पर जमा हो गए। वहां से योजनाबद्ध तरीके से रूपेश जैन के मकान को निशाना बनाने के साथ डीपी राजपूत के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

PunjabKesari

पीड़ित डीपी राजपूत ने आरोप लगाया है कि उसके साथ भीड़ ने दो मेबाइल एवं 30 हजार की लूट की है और यह हमला पूर्व विधायक राहुल लोधी एवं ग्राम बम्होरी निवासी दाखिराम लोधी टाले ने कराया है। उसने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!