पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने रचाई एक और शादी, 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री की भरी मांग, तस्वीरें वायरल

Edited By meena, Updated: 20 Dec, 2025 06:02 PM

former minister deepak joshi has gotten married again

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह उनका राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी जीवन है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी...

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह उनका राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी जीवन है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिनमें दीपक जोशी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पूर्व मंत्री ने अब तक अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

PunjabKesari

आर्य समाज मंदिर में हुआ सादगी भरी शादी

जानकारी के मुताबिक, दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना की शादी 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में बेहद सादगी भरे अंदाज में हुई। शादी की तस्वीरें सबसे पहले पल्लवी राज सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता बृजेंद्र शुक्ला ने इन्हीं तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट कर दीपक जोशी को बधाई दी, जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक चर्चा में आ गया।

PunjabKesari

पहली पत्नी का कोविड में हुआ था निधन

दीपक जोशी की पहली पत्नी विजया जोशी का निधन वर्ष 2021 में कोविड के दौरान हो गया था। उस समय यह खबर भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चित रही थी। इससे पहले दीपक जोशी की शादी को लेकर मीडिया में यह खबरें भी सामने आई थीं कि दो महिलाओं ने खुद को उनकी पत्नी बताते हुए दावा किया था। इस पूरे मामले पर दीपक जोशी ने मीडिया से कहा था कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए फिलहाल वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। यही वजह है कि कुछ लोग इसे दीपक जोशी की दूसरी शादी बता रहे हैं, तो कुछ चौथी।  

PunjabKesari

पहले भी सामने आ चुकी हैं शादी की चर्चाएं

पल्लवी राज सक्सेना से शादी से पहले भी दीपक जोशी के नाम अन्य महिलाओं के साथ विवाह को लेकर चर्चाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, इन दावों को लेकर अलग-अलग मत हैं और कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, कांग्रेस नेत्री से विवाह की खबर ने मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर दीपक जोशी को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!