भरी क्लास में हेडमास्टर ने टेबल पर चढ़कर की ऐसी हरकतें, कैमरा देखते ही हुए असहज... देखें वीडियो

Edited By meena, Updated: 14 Feb, 2026 07:32 PM

in singrauli a drunk headclimbed on a table and behaved rudely

सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्राथमिक पाठशाला बेलौही का है, जहां एक शिक्षक टेबल पर चढ़कर बैठा नजर..

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्राथमिक पाठशाला बेलौही का है, जहां एक शिक्षक टेबल पर चढ़कर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक की पहचान प्रधानाध्यापक राजू कोल के रूप में की जा रही है।

वायरल क्लिप में दावा किया गया है कि शिक्षक कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। क्लास में बच्चे बैठे हैं। हैडमास्टर ने जैसे ही कैमरा देखा तो वे असहज हो गए लेकिन उनकी हालत देखकर साफ पता चलता है कि वे नशे में धुत है। उनकी आंखें भी अच्छे से नहीं खुल रही थी। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है और पूरे मामले की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Chitrangi के स्कूल का बताया जा रहा वीडियो

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वीडियो चितरंगी विकासखंड के बेलौही स्थित प्राथमिक स्कूल का है। वीडियो में शिक्षक कक्षा के अंदर टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्कूल के वातावरण और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही होगी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो विभागीय कार्रवाई संभव है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मीडिया संस्थान “पंजाब केसरी” ने भी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!