PM सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय परचम, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा एक्सीलेंस अवार्ड

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 02 Jun, 2026 08:11 PM

pm surya ghar yojana chhattisgarh wins national excellence award

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित "Month of Solar" अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है।

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित "Month of Solar" अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है।

मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक वेंडर रजिस्ट्रेशन के मामले में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने पर छत्तीसगढ़ का चयन PM Surya Ghar Excellence Award के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर राज्य सरकार ने ऊर्जा विभाग, क्रेडा, विद्युत वितरण कंपनियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सरकार ने इसे टीमवर्क, बेहतर क्रियान्वयन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।

PunjabKesari, PM Surya Ghar Yojana, Chhattisgarh, PM Surya Ghar Excellence Award, Solar Energy

राज्य सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर आम उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!