बेटे ने डेढ़ लाख रुपए की खातिर पिता को नहीं दी मुखाग्नि, पिता का शव रखकर मां फोन पर करती रही मिन्नतें
Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2024 07:27 PM

मध्य प्रदेश के शहडोल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है...
शहडोल ( कैलाश लालवानी) : मध्य प्रदेश के शहडोल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मात्र डेढ़ लाख रुपए की खातिर बेटे ने अपने मृत पिता को मुखाग्नि देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पत्नी ने अपने पति को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। इस भावुक कर देने वाले दृश्य को जिसने भी देखा वो आंख नम किए बिना न रह पाया।
मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना के वार्ड क्रमांक 11 कछियान टोला का है। जहां 10 दिन पहले राम स्वरूप बर्मन की मौत हुई थी। लेकिन कलयुगी बेटे ने महज डेढ़ लाख रुपए के लिए पिता का संस्कार करने से मना कर दिया। पति की मौत के बाद मां शव रखकर बेटे को फोन करके उसका इंतजार करती रही। लेकिन बेटे ने शर्त रखी कि घर बेचकर डेढ़ लाख रुपए दोगी तभी घर वापस आऊंगा।

जब काफी इंतजार के बाद भी बेटा नहीं आया तो दो बेटियों की मदद से मां ने अपने पति का अंतिम संस्कार किया। दाह संस्कार के बाद भी दशगात्र तक मां बेटे का इंतजार करती रही। जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो बेटियों के साथ मां थाने पहुंची। पुलिस को शिकायत देकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Related Story

गर्मी में बीमार बच्चे का स्ट्रेचर खुद धकेलते दिखे माता-पिता, अधिकारी –कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन, दो...

भाजपा 10-10 करोड़ का ऑफर दे रही, हमारे विधायकों को फोन आ रहे, कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

रिकॉर्ड पर बधाई, मोदी के PM पद पर सबसे ज्यादा दिन रहने पर पूर्व मंत्री ने कराया दूग्ध अभिषेक,51 लाख...

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म! दो युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी, बेटी का हाल देख चीख उठी मां

मां के प्रेमी के बेटी के साथ भी बन गए संबंध, महिला ने विरोध किया तो युवक ने किया खौफनाक कांड

राज्य के 24.52 लाख किसानों को मिला किसान योजना के लाभ, ट्रांसफर हुए 490.54 करोड़ रुपए

शराब के नशे में बना हैवान! पत्नी और मां को पीटा, हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

किसानों की बल्ले बल्ले, 20 जून को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपए, PM मोदी जारी करेंगे राशि

CM हेल्पलाइन निराकरण शिविर से गायब रहने की महिला पटवारी को मिली बड़ी सजा, SDM ने किया निलंबित,मचा...

MP के लाखों कर्मचारियो के लिए CM मोहन का बड़ा तोहफा, दे दी ऐसी सौगात कि खिल जाएगे चेहरे