छत्तीसगढ़ में 13 फीट लंबा किंग कोबरा देख लोगों की थम गई सांसें, बोले – इतना खतरनाक सांप पहली बार देखा!

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Nov, 2025 12:03 PM

a 13 foot long king cobra in chhattisgarh left people breathless

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पासरखेत गांव में उस वक्त दहशत फैल गई जब खेतों के किनारे 13 फीट लंबा किंग कोबरा फुफकारते हुए नजर आया।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पासरखेत गांव में उस वक्त दहशत फैल गई जब खेतों के किनारे 13 फीट लंबा किंग कोबरा फुफकारते हुए नजर आया। ग्रामीणों ने तुरंत स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी और उनकी टीम को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इस ज़हरीले सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा ने टीम पर कई बार अटैक करने की कोशिश की, लेकिन जितेंद्र सारथी की टीम (एम सूरज, सिद्धांत जैन और बबलू मारवा) ने समझदारी से उसे काबू में कर लिया। डीएफओ प्रेमलता यादव और एसडीओ आशीष खेलवार के निर्देशन में किंग कोबरा को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, किंग कोबरा का जहर 20 इंसानों की जान ले सकता है, फिर भी यह आमतौर पर इंसानों से दूर रहना पसंद करता है। यह दुनिया का एकमात्र सांप है जो खुद घोंसला बनाता है और मादा अपने अंडों की रखवाली करती है।

बताया जा रहा है कि कोरबा जिले में किंग कोबरा अक्सर दिखाई देते हैं। चार दिन पहले भी एक किंग कोबरा ने छोटे सांप को निगलने का वीडियो वायरल हुआ था।

ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा — “ऐसा विशाल सांप पहली बार देखा, भगवान का शुक्र है कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!