VIP कल्चर से दूर बैलगाड़ी से बारात लेकर निकले भाजपा विधायक, डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री बने बाराती, देखें तस्वीरें

Edited By meena, Updated: 31 May, 2026 08:06 PM

bjp mla deepesh sahu s wedding procession sets out on a bullock cart deputy cm

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा दीपेश साहू विधानसभा से भाजपा विधायक मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिका विवाह योजना के तहत सात फेरे लेने जा रहे हैं। विधायक की इस सादगी, सरलता और सहजता की हर ओर चर्चा हो रही है...

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा दीपेश साहू विधानसभा से भाजपा विधायक मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिका विवाह योजना के तहत सात फेरे लेने जा रहे हैं। विधायक की इस सादगी, सरलता और सहजता की हर ओर चर्चा हो रही है। दरअसल दीपेश साहू 31 मई को बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले 'मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना' के तहत शादी के बंधन में बंधेंगे और सिर पर सेहरा सजाएंगे। इस मौके पर CM के साथ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पूरा मंत्रिमंडल शामिल होने वाला है।

PunjabKesari

वहीं सात फेरे लेने से पहले विधायक की बारात बैलगाड़ी में निकली, जिसमें बाराती के तौर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा अन्य मंत्री भी शामिल हुए। इस बारात में शासन के साथ साथ उनके रिश्तेदार और सगे संबंधी भी जोश खरोश के साथ शामिल हुए।  

बता दें कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक दीपेश साहू की इस सराहनीय पहल की कांग्रेस नेताओं ने भी प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि पहली बार कोई वर्तमान विधायक वीआईपी कल्चर से दूर होकर अपनी शादी जैसी खास रस्म को सादगी के साथ करने जा रहा है।

PunjabKesari

वहीं 31 मई को बेमेतरा में होने वाला यह विवाह अब सिर्फ एक शादी समारोह नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस का मुद्दा भी बन गया है।  क्योंकि इस शादी समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी दो फाड़ होती नजर आ रही है।  एक ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इस पूरे मामले को गरीबों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की पात्रता से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस की ही नेता दीप्ति दुबे इसे सादगी, संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रतीक बता रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!