कोरोना से जिंदगी की जंग हारा एक और डॉक्टर, मौत

Edited By meena, Updated: 22 May, 2020 01:43 PM

another doctor lost life in corona in indore died

मध्य प्रदेश के हॉटस्पॉट जिले इंदौर में एक और डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई। यहां 81 वर्षीय डॉक्टर बीके शर्मा कोरोना से जंग हार गए। उनका इलाज चोइथराम अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। आपको बता दें कि शहर में कोरोना से ये तीसरे डॉक्टर की मौत है। जानकारी...

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश के हॉटस्पॉट जिले इंदौर में एक और डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई। यहां 81 वर्षीय डॉक्टर बीके शर्मा कोरोना से जंग हार गए। उनका इलाज चोइथराम अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। आपको बता दें कि शहर में कोरोना से ये तीसरे डॉक्टर की मौत है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर बीके शर्मा चोइथराम अस्पताल में ड्यूटीरत थे। इस दौरान वे कोरोना की चपेट में आ गए। इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने इंदौर में पढ़ाई करने के बाद लंदन में भी अध्ययन किया था। उन्हें शहर का सबसे अच्छा फिजिशियन माना जाता था।

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले शहर में डॉ शत्रुघ्न पंजवानी, डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान का भी कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया था। वहीं शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में गुरुवार को 76 और कोराेना संक्रमित मरीज मिले। इन्‍हें मिलाकर अब कुल मरीजों की संख्‍या 2850 हो गई। दो और मौतों के साथ मरने वालों की संख्‍या अब 109 हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!