भोपाल में कुदरत का कहर: तेज आंधी तूफान से मची तबाही, 300 से अधिक बिजली नेटवर्क फेल, आईएएस अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jun, 2026 12:01 PM

bhopal severe storm wreaks havoc over 300 power stations

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम राजधानी भोपाल में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के बीच 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और कई इलाकों में तेज...

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम राजधानी भोपाल में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के बीच 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

बिजली व्यवस्था पर सबसे ज्यादा असर
आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर शहर की बिजली व्यवस्था पर पड़ा। बिजली विभाग के अनुसार करीब 300 बिजली सप्लाई नेटवर्क पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित हुए। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली विभाग के भोपाल शहर के जीएम पीएस चौहान देर रात तक टीम के साथ फॉल्ट सुधार कार्य में जुटे रहे।

PunjabKesari

शहरभर में पेड़ गिरे, आईएएस की कार हुई क्षतिग्रस्त
नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर पेड़ और टहनियां गिरीं। सबसे ज्यादा असर चार इमली इलाके में देखा गया, जहां 19 पेड़ गिरने की सूचना मिली। इसी इलाके में जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर और आईएएस अधिकारी अरविंद दुबे के बंगले के बाहर खड़ी उनकी फॉर्च्यूनर कार पर भी एक पेड़ गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

PunjabKesari

कई जगह यातायात हुआ प्रभावित
आंधी के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात भी प्रभावित हुआ। लिंक रोड-1, लिंक रोड-2, लिंक रोड-3, कोलार रोड, अवधपुरी, तुलसीनगर, प्रोफेसर कॉलोनी और पॉलीटेक्निक चौराहे पर लोगों को जाम और अवस्था का सामना करना पड़ा।एमपी नगर जोन-2 में एक जर्जर दीवार कार पर गिर गई। वहीं जेपी हॉस्पिटल परिसर में पेड़ गिरने से रास्ता कुछ समय के लिए बंद हो गया।

PunjabKesari

कई इलाको में फाल्ट हुई बिजली लाइन
तुलसी टावर के सामने सड़क पर बिजली के तार टूटकर गिर गए, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।इसके अलावा कमला पार्क एरिया, प्रियदर्शिनी नगर, मद्रासी फीडर, केतकी फीडर (11 केवी), करुणाधाम मंदिर क्षेत्र, डेयरी स्टेट (11 केवी लॉ कॉलेज) और अरेरा कॉलोनी ई-7 सहित कई इलाकों में बिजली फॉल्ट की शिकायतें सामने आईं, जिन्हें बिजली विभाग की टीम ने देर रात तक सुधारने का काम जारी रखा।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!