कांग्रेस को वोट देने पर BJP समर्थकों ने की युवक की पिटाई

Edited By Vikas kumar, Updated: 09 Dec, 2018 05:45 PM

bjp supporters thrash youths for voting on congress

प्रदेश के दमोह जिले में बीजेपी समर्थकों द्वारा एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि, प्रदेश में मतदान के दिन युवक ने कांग्रेस को वोट दिया था, जिसके कार...

दमोह: प्रदेश के दमोह जिले में बीजेपी समर्थकों द्वारा एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि, प्रदेश में मतदान के दिन युवक ने कांग्रेस को वोट दिया था, जिसके कारण कुछ बीजेपी समर्थक भड़क उठे और उस युवक के साथ मारपीट कर दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Damoh News, MP Assembly Election 2018, BJP Supporters, Beating, Young man, Congress, Vote,दमोह न्यूज,बीजेपी,कांग्रेस,युवक,मारपीट,विधानसभा चुनाव

प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान के दिन दमोह के जमादार गांव के पप्पू पटेल ने रतन पटेल और बहादुर पटेल पर चुनावी रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया है। पप्पू ने कहा कि, चुनाव के पहले उस पर इन दोनों ने भाजपा को वोट देने दबाव बनाया था लेकिन जब उसने कांग्रेस को वोट दिया तो इन दोनों ने उससे मारपीट की कोशिश की, उसने बताया कि, उस समय वह बच गया लेकिन शनिवार को को इन दोनों ने मुझे अकेला पाकर मारपीट कर दी। हालांकि इस घटना पर बीजेपी नेताओं ने इस पर अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!