ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में भिड़ी कारें, 3 की मौत

Edited By suman, Updated: 22 Apr, 2019 11:45 AM

cars killed 3 killed in overtaking rounds

जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में एनएच-7 पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एनएच पर कारें ओवर टेक करने का प्रयास कर रहीं थी। इसके...

सिवनी: जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में एनएच-7 पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एनएच पर कारें ओवर टेक करने का प्रयास कर रहीं थी। इसके बाद तेज रफ्तार तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 6 से अधिक लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना है।

PunjabKesari

एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर सभी का इलाज जारी है। बंडोल पुलिस ने दुर्घटना की सूचना हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!