कांग्रेस का धरना समाप्त, बैज और सिंहदेव ने नारीयल पानी पीकर तोड़ा अनशन; बोले- सत्य की जीत हुई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 May, 2026 05:34 PM

congress protest ends baij and singhdev break their

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के बाहर कांग्रेस द्वारा पिछले तीन दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच सहमति बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी भूख हड़ताल...

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के बाहर कांग्रेस द्वारा पिछले तीन दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच सहमति बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आमरण अनशन तोड़ा। पार्टी के दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नारियल पानी पिलाकर आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही थी। इस बीच जैन की पत्नी की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच पूरी होने तक जैन की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। साथ ही विवेचना अधिकारी को हटाकर प्रकरण की जांच अब पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी को सौंपने का निर्णय लिया गया है। 

कांग्रेस नेताओं की मांग विश्रामपुर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई और नरेंद्र जैन पर दर्ज शस्त्र अधिनियम के मामले को वापस लेने की थी लेकिन प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धरना स्थल पहुंचे थे। उन्होंने मंच से पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर कथित रूप से गलत तरीके से कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धरना स्थल पर बघेल, बैज और सिंहदेव के साथ कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!