Edited By suman, Updated: 14 Apr, 2019 04:21 PM
पूर्व राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी मुनव्वर सलीम का रविवार को लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी बहुत लंबे समय
विदिशा: पूर्व राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी मुनव्वर सलीम का रविवार को लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। वरिष्ठ नेता के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी बहुत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ऐसे में परिजनों द्वारा उन्हें विदिशा के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानिए मुनव्वर सलीम के बारे में
मुनव्वर सलीम मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले थे और उत्तरप्रदेश से राज्य सभा सांसद रहे। अखिलेश सरकार के दौरान मुनव्वर राज्य सभा सांसद बने थे। राज्यसभा सांसद बनने के पहले वे मध्य प्रदेश की सीरोंज सीट से विधानसभा और विदिशा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।