physiotherapist doctor पर दिव्यांग महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर की 'घिनौनी हरकत'

Edited By Devendra Singh, Updated: 16 May, 2022 05:58 PM

handicapped woman accused rape on physiotherapist doctor

इंदौर में डॉक्टर स्वप्निल जैन पर एक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

इंदौर (सचिन बहरानी): हिंदूस्तान में डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, जो लोगों की जिंदगी बचाकर उन्हें नया जीवन देते हैं। लेकिन डॉक्टर ही हैवान बन जाए तो आप क्या कर सकते हैं। ऐसे ही एक फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर पर दिव्यांग महिला से ज्यादती करने का आरोप है। महिला एक हाथ से अपाहिज है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर, उसकी फिजियोथैरेपी करने उसके घर आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद तिलक नगर थाना  पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।

PunjabKesari

डॉ. स्वप्निल जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

थाना प्रभारी मंजू यादव के मुताबिक क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर डॉक्टर स्वप्निल जैन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। दरअसल, महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका एक हाथ काम नहीं करता है। इलाज के लिए फरियादी ने सितंबर में डॉक्टर स्वप्निल जैन से बात की थी।

PunjabKesari

शादी का झांसा देकर आरोपी स्वप्निल जैन करता रहा दुष्कर्म 

डॉक्टर स्वप्निल जैन ने महिला के घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। यहां दोनों में दोस्ती हो गई ओर उसके बाद डॉक्टर स्वप्निल जैन ने कई बार पीड़ित महिला से संबंध बनाए। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर स्वप्निल जैन पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा। एक दिन आरोपी डॉक्टर स्वप्निल जैन उसके घर में रखा एक सोने का लॉकेट भी ले लिया। इसके अंदर बेशकीमती पुखराज लगा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!