Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Aug, 2026 09:51 AM

भोपालः मध्यप्रदेश के सतना जिले में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां 31 अगस्त और 1 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिले में भारी बारिश के चलते और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह अहम फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, राज्य के सतना जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, जिले में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिती देखने को मिली। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में दो दिन के लिए अवकाश घोषित किया है।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 अगस्त को सतना जिले के चित्रकूट में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और लोगों से भेंट की। इसके बाद उन्होंने सतना के जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यों के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।