पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर पूर्व CM कमलनाथ का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 6 महीने की बात है, जनता कड़ा जवाब देगी

Edited By meena, Updated: 18 Mar, 2023 01:12 PM

kamal nath s big attack on the government on the old pension scheme

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम अवश्य लागू करेंगे

भोपाल (विवान तिवारी) : पुरानी पेंशन स्कीम पर विधानसभा में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस दौरान पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए की नारेबाजी की गई। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम अवश्य लागू करेंगे। हम कर्मचारियों के हित में कदम उठाएंगे। 6 महीने की बात है इन को मध्य प्रदेश की जनता कड़ा जवाब देगी।
 

पीसीसी चीफ ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम का प्रश्न पूछा और वित्त मंत्री ने कहा ऐसा कोई हमारा प्रस्ताव नहीं है यह घोर अन्याय है। हमारे प्रदेश के कर्मचारियों की साधारण मांग है कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की थी और कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम अवश्य लागू करेंगे। लेकिन सदन में यह साफ कर दिया गया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। एक प्रश्न गोविंद सिंह ने पूछा कि सप्लीमेंट्री बजट में कुछ लाएंगे तो उन्होंने उसका भी इंकार कर दिया।
 

हमारा स्टैंड स्पष्ट है हमने प्रदेश के कर्मचारियों के हित में कदम उठाने हैं, उठाएंगे। केवल ओल्ड स्कीम पेंशन की बात नहीं है बात संविदा की है, आउटसोर्स की है। हम चाहते हैं कि एक एफिशिएंट मैनेजमेंट प्रदेश का हो और यह मैनेजमेंट प्रदेश में तभी हो सकता है जब हमारे कर्मचारियों में चाहे कोई भी कर्मचारी हो वह सुखी है। वह निराश नहीं है और उनमें जोश है।

जनता आज देख रही है कि कर्मचारी वर्ग के साथ क्या अन्याय हो रहा है। बहुत सारी कर्मचारी संगठन मुझसे मिलते हैं और अपनी बात रखते हैं। मैं जानता हूं कि उनके मन दिल और दिमाग में कितना दुख है। यह सब बातें सामने आएंगी। 6 महीने की बात है। इनको कड़ा जवाब मध्य प्रदेश की जनता देगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!