48 गौवंश की कुर्बानी की साजिश का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार! MP में पुलिस का बड़ा खुलासे हड़कंप

Edited By meena, Updated: 31 May, 2026 07:11 PM

mastermind behind plot to sacrifice 48 cattle arrested in nagpur

बकरीद के ठीक पहले सिवनी पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने जिले में हलचल मचा दी है। पुलिस ने दावा किया है कि शहर में गौवंश की कुर्बानी कराकर अराजकता फैलाने की कथित साजिश रची जा रही थी...

सिवनी (काबिज खान) : बकरीद के ठीक पहले सिवनी पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने जिले में हलचल मचा दी है। पुलिस ने दावा किया है कि शहर में गौवंश की कुर्बानी कराकर अराजकता फैलाने की कथित साजिश रची जा रही थी, जिसके पीछे नागपुर से संचालित एक नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस जांच में सामने आया कि सिवनी के हड्डी गोदाम क्षेत्र निवासी एक मौलाना के माध्यम से चंदा एकत्र कर गौवंश की कुर्बानी कराने की योजना बनाई जा रही थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड नागपुर निवासी “इंजीनियर हामिद” बताया गया, जिसे पुलिस ने उसके निवास से हिरासत में लेकर सिवनी पहुंचाया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनमें मोबाइल, फोन-पे ट्रांजेक्शन और व्हाट्सएप चैट शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि एक अन्य आरोपी द्वारा गौकशी के नाम पर हजारों रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी।

पहले ही हो चुकी थीं कई गिरफ्तारियां

इस मामले में पुलिस इससे पहले भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर चुकी है। अब नागपुर से कथित मास्टरमाइंड और सिवनी के एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।

क्या था 48 गौवंश का प्लान?

पुलिस का दावा है कि आरोपियों द्वारा बकरीद के दौरान 48 गौवंश की कुर्बानी कराने की योजना बनाई गई थी। यदि यह योजना सफल हो जाती तो जिले में सांप्रदायिक तनाव और कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।

अब किसकी तलाश?

पुलिस के अनुसार मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच जारी है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने स्पष्ट किया है कि गौवंश तस्करी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल

क्या यह सिर्फ गौकशी का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था? पुलिस की आगे की जांच कई और चौंकाने वाले खुलासे कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!