मुरैना बंद से थमा शहर, यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज सड़कों पर, बाजार पूरी तरह बंद

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Feb, 2026 03:05 PM

morena shut down over ugc protest markets closed

यूजीसी (UGC) के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा मुरैना बंद का असर शुक्रवार को शहरभर में साफ देखने को मिला।

मुरैना। (रोहित शर्मा): यूजीसी (UGC) के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा मुरैना बंद का असर शुक्रवार को शहरभर में साफ देखने को मिला। सुबह से ही सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। बंद के चलते मुरैना के अधिकांश प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और यूजीसी के फैसले का विरोध जताया। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

मुरैना बंद को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस द्वारा लगातार गश्त की गई, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

PunjabKesariशांतिपूर्ण रहा बंद, प्रशासन की अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं समाज के प्रतिनिधियों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की बात कही है। कुल मिलाकर मुरैना बंद का असर पूरे शहर में देखने को मिला, लेकिन प्रशासनिक सतर्कता के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!