दो ट्रकों की भिड़ंत में जिंदा जला युवक, तेजी से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे, राज्य सरकार के पास नहीं है रोकना का प्लान
Edited By Devendra Singh, Updated: 01 Jul, 2022 11:48 AM

इंदौर में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद ट्रक में आग लग गई। हादसे में एक युवक की जल कर मौत हो गई।
इंदौर (गौरव कंछल): इंदौर-खंडवा रोड अब हादसों की सड़क के रूप में पहचाना जाने लगा है। आए दिन यहां भीषण सड़क हादसे होते रहते हैं। जिनमें लोग अपनी जान गवां रहे हैं। गुरुवार देर रात सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट में फिर एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। सिमरोल थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया के अनुसार देर रात भैरव घाट में दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के चलते ट्रक में सवार हेल्पर लोकेंद्र निवासी राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसों में हो रहा है इजाफा
घटना की सूचना लगते ही सिमरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। दोनों ट्रकों की भिड़ंत आमने-सामने हुई थी। ट्रक में केले भरे थे। इंदौर-खंडवा रोड पर लगातार भीषण हादसों की घटनाओं में इजाफा हुआ है। बीते दिनों एक अनियंत्रित बस खाई में गिर गई थी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
Related Story

भीषण सड़क हादसा: बाइक-ऑटो की जोरदार टक्कर, विधायक के बेटे गंभीर घायल

मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की खौफनाक साजिश! बुरहानपुर में युवक की हत्या के बाद सड़क किनारे फेंकी लाश।

MP में बेहद दर्दनाक हादसा,पुल से बाइक नीचे गिरी,4 युवकों की मौत, इलाके में फैला मातम

भाजपा नेता की बढ़ी मुश्किलें! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कार्रवाई तेज, समर्थकों समेत 5 पर केस दर्ज

Cancer Alert: इस शहर में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मरीज, शरीर में दिखें ये संकेत तो तुरंत कराएं जांच

मस्जिद में सरकारी डॉक्टर के कपड़ों को लेकर बवाल! नमाज पढ़ने से रोका, बेरहमी से की पिटाई

जब तक मैं जिंदा रहूंगी…” पूर्व मुख्यमंत्री के बयान से गरमाई सियासत

MP की GSDP पंहुचेगी 18.48 लाख करोड़, मोहन सरकार के भरसक प्रयास राज्य की अर्थव्यवस्था को कर रहे बेहतर

Gas Cylinder Shortage: इस राज्य सरकार ने तय किया LPG गैस सिलेंडर डिलवरी का नया 'कोटा', जानें किसे...

राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, CGPSC घोटाले में SLP खारिज,चयनित अभ्यर्थियो को मिलेगी...