यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर मंडल की 8 गाड़ियां रद्द, यात्रा शुरु करने से पहले जानें अपडेट

Edited By meena, Updated: 10 Feb, 2026 07:43 PM

passengers please note 8 trains on raipur division cancelled

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन..

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 के स्थान पर रिलीविंग गर्डरों के लॉन्चिग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां :-

1)     दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2)     दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
3)     दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4)     दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5)     दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6)     दिनांक 14 फरवरी, 2026 को को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7)     दिनांक 15 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
8)     दिनांक 15 फरवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

1) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

2) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को  68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।

11 के वी,  सीएसपीडीसीएल फीडर और आर टाइप इलेक्ट्रॉन पोर्टल के भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण 14 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68701 रायपुर दुर्ग मेमू , गाड़ी संख्या 68702 दुर्ग रायपुर मेमू, गाड़ी संख्या 68703 रायपुर दुर्ग मेमू, गाड़ी संख्या 68704 दुर्ग रायपुर मेमू रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!