सुप्रीम कोर्ट में कर्नल सोफिया मंत्री विजय शाह केस पर सामने आया ये बड़ा अपडेट,जानिए कोर्ट में क्या हुआ?

Edited By Desh Raj, Updated: 09 Feb, 2026 07:34 PM

supreme court hearing in minister vijay shah case postponed this is the reason

मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई है।  (Cabinet Minister Vijay Shah) विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी...

(डेस्क): मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई है।  (Cabinet Minister Vijay Shah) विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हो पाई। दरअसल कोर्ट का समय पूरा हो जाने के कारण सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया।

कोर्ट में केस का नंबर नही आने पर सुनवाई को टालनी पड़ी

इस बहुचर्चित मामले पर पूरे प्रदेश की नजर लगी हुई थी। लेकिन कोर्ट में केस का नंबर नही आने पर सुनवाई को टालना पड़ा। प्रदेश के लोगों की नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई थी। मामले को लेकर प्रदेश के नेताओं के बयान भी आज सामने आए थे। इस मामले में कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को अपना पक्ष रकने का समय दिया था। जिसकी मियाद 2 फरवरी को पूरी हो चुकी थी और आज मतलब कि 9 फरवरी को सरकार को अपना पक्ष रखना था।

अगली सुनवाई के लिए अभी केस लिस्टेड नहीं हुआ

कोर्ट में केस का नंबर नहीं आने के चलते सुनवाई टल गई जिससे ये केस कुछ और आगे बढ़ गया है । इसी के साथ मंत्री विजय शाह को कुछ और दिन की मोहलत मिल गई है।  पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी देने पर MP सरकार फैसला करे। आपको बता देते है कि मामले में SIT पहले ही अपनी चार्जशीट जमा कर चुकी है। वहीं पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की दलील को सुनने से इंकार कर दिया था।

आपको बता दें कि 11 मई 2025  को मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी की थी । हालांकि वो बाद में इसको लेकर माफी भी मांग चुके हैं । फिलहाल आज सुनवाई टल गई है अब सबकी निगाहें अगली सुनवाई पर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!