शिवराज बोले- कांग्रेस ने जासूसी करके नरसिम्हा और शास्त्री जी को निपटाया, रात में चोरी छिपे राहुल...

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 20 Jul, 2021 08:20 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास सब ने देखा है, और इतिहास में अगर हम जाएं तो कांग्रेस कोई दल नहीं दलदल दिखाई देगा। आप देखिए मध्यप्रदेश में भी कमलनाथ जी को निपटाने का काम किसने...

भोपाल (प्रतुल पाराशर): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास सब ने देखा है, और इतिहास में अगर हम जाएं तो कांग्रेस कोई दल नहीं दलदल दिखाई देगा। आप देखिए मध्यप्रदेश में भी कमलनाथ जी को निपटाने का काम किसने किया, श्रीमान दिग्विजय सिंह जी ने, वे एक-एक पल की जानकारी रखते थे और पीछे से सरकार भी खुद ही चलाते थे। वहीं जासूसी कांड को लेकर बोलते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने जासूसी करके पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और नरसिम्हा राव को भी नहीं छोड़ा। 
 


जासूसी के सवाल पर बोले शिवराज...
जासूसी के सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कैसे कैसे जासूसी करवाती है, उसके कुछ और उदाहरण आपके सामने प्रस्तुत करना चाहता हूं। राहुल गांधी जी देर रात को चीन की एंबेसी जाते हैं और गुपचुप तरीके से जाते हैं। इसलिए पहले राहुल गांधी बताएं, गुपचुप क्यों गए..? देर रात को क्यों गए..? मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान जाते हैं। देश में नहीं विदेश में जाकर देश की सरकार गिराने के लिए पाकिस्तान का सहयोग मांगते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!