रात को करने आए थे स्मैक तस्करी, गिरफ्तार

Edited By suman, Updated: 02 Sep, 2018 04:06 PM

smack smugglers holding 3 places in the city

: रात के अंधेरे में स्मैक की तस्करी करने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के बैग में 25 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती रात 11.30 बजे भैंस मंडी फालका बाजार...

ग्वालियर : रात के अंधेरे में स्मैक की तस्करी करने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के बैग में 25 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती रात 11.30 बजे भैंस मंडी फालका बाजार इंदरगंज में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
PunjabKesari
इंदरगंज थानाक्षेत्र स्थित फालका बाजार में देर रात एक युवक के बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर तस्करी के लिए आने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान के आसपास घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक युवक बैग लेकर टहलता नजर आया। हुलिया वैसा ही था जैसा सूचना देने वाले ने बताया था। पुलिस युवक के पास पहुंची तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। उसके बैग में पुड़िया मिली, जिसमें 25 ग्राम स्मैक थी। स्मैक तस्कर की पहचान अंकुर पुत्र विजय शिवहरे निवासी सूबे की गोठ के रूप में हुई है।
PunjabKesariबकरा मंडी से स्मैक के साथ युवक पकड़ा
वहीं जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित बकरा मंडी के पास से पुलिस ने एक युवक को 12 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर की पहचान रप्पे उर्फ रफीक पुत्र बसीर खां निवासी जमाल खां की गोठ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari6 ग्राम स्मैक के साथ युवक पकड़ा
उटीला थाना पुलिस ने गांव टिहोली में देशी कलारी के पास से एक युवक को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र सोनेराम पंजाबी निवासी कंबल केन्द्र के पीछे हरिजन बस्ती गोल पहाड़िया के रूप में हुई है। आरोपी स्मैक किसी को ठिकाने लगाने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!