MP में किसान का छलका दर्द, कहा- आंधी बारिश से फसलें तबाह हो गई, मुआवजा नहीं मिल रहा, सांसद-विधायक सिर्फ आश्वासन दे रहे

Edited By meena, Updated: 18 May, 2026 02:24 PM

the farmer said  we are not receiving compensation for the crops devastated by

बुरहानपुर जिले में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रविंद्र महाजन ने किसानों को शीघ्र राहत राशि...

बुरहानपुर (राजू सिंह) : बुरहानपुर जिले में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रविंद्र महाजन ने किसानों को शीघ्र राहत राशि देने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में आई तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की केला, मक्का, तरबूज सहित अन्य रबी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बुरहानपुर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है और यहां केला व मक्का प्रमुख फसलें हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की आजीविका संकट में आ गई है, लेकिन अब तक प्रभावित किसानों को राहत राशि नहीं मिलने से उनमें नाराजगी बढ़ रही है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रशासन जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और राहत राशि उपलब्ध कराए, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें। साथ ही नागझरी जलाशय परियोजना में अधिग्रहित भूमि के किसानों को भी लंबित मुआवजा राशि देने की मांग उठाई गई।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।

PunjabKesari

किसान मुरली धर महाजन ने बताया कि हमें मुआवजा नहीं मिल रहा है, सांसद, विधायक केवल आश्वासन दे रहे हैं, और कुछ भी नहीं कर रहे। हमारे केला फसल, तरबूज आदि फसल तबाह हो गई है। अभी हमें खेतों में नागर टिलर करना है, कहां से पैसे लायेंगे। हमें मुआवजा नहीं मिला तो हम सड़कों पर उतरेंगे। अब देखना होगा क्या शासन प्रशासन गरीब किसानों को मुआवजा दिला पाती है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!