पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, पुष्टि के लिए जेल प्रशासन के पास फोटो तक नहीं

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2020 10:27 AM

the prisoner escaped by dodging the police

टीकमगढ़ जिला जेल में बंद कैदियों को लेकर जेल प्रशासन कितना गम्भीर है ये तब उजागर हुआ जब आज सुबह ध्रुव लोधी नाम का कैदी टीकमगढ़ जेल के ही खेत पर बागबानी करते समय भाग गया। ग्राम फुटेर निवासी ध्रुव लोधी...

टीकमगढ़(गणेश): टीकमगढ़ जिला जेल में बंद कैदियों को लेकर जेल प्रशासन कितना गम्भीर है ये तब उजागर हुआ जब आज सुबह ध्रुव लोधी नाम का कैदी टीकमगढ़ जेल के ही खेत पर बागबानी करते समय भाग गया। ग्राम फुटेर निवासी ध्रुव लोधी धारा 323 के तहत 6 माह की सजा काट रहा था।

PunjabKesari

कैदी ध्रुव लोधी के जेल से भागने के मामले में गम्भीर बात ये है उसकी फोटो तक जिला जेल में मौजूद नहीं है। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जब मीडिया ने भागे हुए कैदी ध्रुव लोधी की फोटो का इंतजाम कर पुष्टि करने के लिए जेल प्रशासन को फोटो दिखाई तो कर्मचारी ध्रुव को पहचान ही नहीं पाए। साथ ही जेल प्रशासन ये मानने को तैयार नहीं की कैदी ध्रुव लोधी भाग गया है। जेल अधीक्षक प्रतीक कुमार जैन का कहना है कि कैदी ध्रुव लोधी जेल परिसर में ही हो सकता है। जबकि कैदियों की नियमित गिनती में एक कैदी कम पाया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!