सिंगरौली बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में लगी आग, एक व्यक्ति जिंदा जला

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2025 02:01 PM

two buses parked at the bus stand in singrauli caught fire one died

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में मंगलवार रात आग लगने से...

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में मंगलवार रात आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना वैढ़न कस्बे के बस अड्डे पर रात 12 बजकर 20 मिनट पर हुई। कोतवाली थाना प्रभारी निपेंद्र सिंह ने बताया कि बस अड्डे पर दो बस खड़ी थीं। उन्होंने कहा कि पहले एक बस में आग लगी जो बाद में दूसरी बस में भी फैल गई। उन्होंने कहा कि एक बस में चालक, ‘कंडक्टर' और ‘हेल्पर' सो रहे थे।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि चालक और कंडक्टर बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन वाहन के मध्य भाग में सो रहा ‘हेल्पर' हरीश पनिका (25) बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में दमकल की गाड़ियों और पुलिस के एक दल ने आग बुझाई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!