साध्वी प्रज्ञा पर बोलीं उमा भारती- 'वह महान संत, मैं साधारण मूर्ख प्राणी'

Edited By suman, Updated: 28 Apr, 2019 10:40 AM

uma bharati i spoke to her on comparisons with sadhvi pragya

मपी की भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर के उतरते ही इस बात की तुलना शुरू हो गई है क‍ि कभी मध्य प्रदेश की राजनीत‍ि का फायर ब्रांड चेहरा रहीं साध्वी उमा भारती और अब नया चेहरा बन रहीं साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर के आपस में कैसे र‍िश्ते...

भोपाल:  एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर के उतरते ही इस बात की तुलना शुरू हो गई है क‍ि कभी मध्य प्रदेश की राजनीत‍ि का फायर ब्रांड चेहरा रहीं साध्वी उमा भारती और अब नया चेहरा बन रहीं साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर के आपस में कैसे र‍िश्ते हैं?

PunjabKesari
 

इस मुद्दे पर शन‍िवार को उमा भारती से जब पत्रकारों ने पूछा क‍ि मध्य प्रदेश की राजनीत‍ि में साध्वी प्रज्ञा क्या आपकी जगह लेने जा रही हैं? इस पर उमा भारती ने तंज कसते हुए कहा क‍ि वो तो एक महान संत हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीज‍िए। मैं बहुत ही साधारण मूर्ख क‍िस्म की प्राणी हूं।

PunjabKesari

 

बता दें क‍ि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 10 साल से काब‍िज रही द‍िग्व‍िजय सरकार को उखाड़ने के ल‍िए बीजेपी ने साध्वी उमा भारती को आगे क‍िया था। द‍िसबंर 2003 में आए व‍िधानसभा चुनाव पर‍िणामों में उमा भारती के नेतृत्व में बीजेपी को भारी जीत म‍िली और उसके बाद द‍िग्व‍िजय स‍िंह ने 10 साल तक सक्र‍िय राजनीत‍ि से संन्यास ले ल‍िया था। उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी लेक‍िन उन्हें 8 महीने में ही इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद बाबूलाल गौर और श‍िवराज स‍िंह चौहान सीएम बने लेक‍िन उमा भारती मध्य प्रदेश से न‍िर्वास‍ित हो गई थीं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!